Skip to content
Pune, Friday, 23 October 2026 27°C AQI 124
City News

हल्दीराम भुजियावाला के मालिक महेश अग्रवाल का सिंगापुर में निधन

By Sham Rathi ·

हल्दीराम भुजियावाला के मालिक महेश अग्रवाल का सिंगापुर में निधन हो गया है। वह 57 साल के थे। वह लिवर संबंधी बीमारी से पीड़ित थे और करीब तीन महीने से उनका इलाज चल रहा था।

जानकारी के मुताबिक महेश अग्रवाल का निधन शुक्रवार को ही हो गया था। सिंगापुर में ही उनका अंतिम संस्कार किया गया। उनकी पत्नी और बच्चे इस वक्त सिंगापुर में हैं। दोनों ने भारतीय दूतावास में देश वापसी के लिए आवेदन किया है।

बता दें कोरोना वायरस के संक्रमण से बचने के लिए सभी अंतरराष्ट्रीय और राष्ट्रीय उड़ानें रद्द कर दी गई हैं। भारत सहित कई देशों में लॉकडाउन की वजह से लोग अपने घरों में मौजूद हैं। बाहर आने जाने पर पांबदी लगाई गई है।

Follow PuneDiary on Facebook Daily Pune news, events and updates in your feed. Join 13,000+ Punekars.
Filed under: City News

Share this story

Something wrong or missing on this page? Suggest a correction
Our team checks every suggestion before the page is changed.

More Pune news